निगम क्षेत्र मे शामिल विभिन्न पंचायत क्षेत्रो के लोगों से रूबरू होंगे पालमपुर नगर निगम के आयुक्त पंकज शर्मा

आयुक्त यहां के लोगों से रूबरू होंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे

0

 निगम क्षेत्र मे शामिल विभिन्न पंचायत क्षेत्रो के लोगों से रूबरू होंगे पालमपुर नगर निगम के आयुक्त पंकज शर्मा

INDIA REPORTER NEWS
PALAMPUR : VARUN SHARMA
पालमपुर नगर निगम के आयुक्त पंकज शर्मा निगम क्षेत्र मे शामिल विभिन्न  पंचायत क्षेत्रो के लोगों से रूबरू होंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि निगम आयुक्त 12 जनवरी को प्रातः 11 से 12 बजे तक निगम वार्ड लोहना के लोगों से ग्राम पंचायत भवन लोहना इसके उपरांत अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक आईमा वार्ड के लोगों से  ग्राम पंचायत भवन, 13 जनवरी को प्रातः 11 से 12 बजे तक निगम वार्ड सुघर के लोगों से ग्राम पंचायत भवन और इसके उपरांत अढ़ाई से साढ़े 3 बजे तक घुगर खिलडु वार्ड के लोगों से  ग्राम पंचायत भवन में उपलब्ध रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि आयुक्त यहां के लोगों से रूबरू होंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। प्रवक्ता ने लोगों से आह्वान किया किया की निगम में शामिल इन क्षेत्रों के लोग अपने किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के लिये व्यक्तिगत रूप में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.