विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, काफी समय से बीमार चल रहे थे

 नहीं रहे हैंडपंपों वाले मंत्री

0

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, काफी समय से बीमार चल रहे थे

नहीं रहे हैंडपंपों वाले मंत्री

INDIA REPORTER NEWS
KANGRA : B.K. SOOD
SENIOR EDITOR
हिमाचल प्रदेश के  फतेहपुर  इलाके के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया वे, काफी समय से बीमार चल रहे थे।
सुजान सिंह पठानिया वीरभद्र सरकार में दो बार मंत्री पद पर भी रहे हैं।
 सुजान सिंह पठानिया का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 86 वर्षीय सुजान सिंह पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। वे कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त थे।
सुजान सिंह का चंडीगढ़ और लुधियाना से इलाज चल रहा था। सुजान सिंह पठानिया प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वीरभद्र सरकार में वह दो बार मंत्री पद पर भी रहे हैं। 2019 के पूर्व कांग्रेस सरकार में वह ऊर्जा मंत्री थे। प्रदेश में उन्हें हैंडपंपों वाला मंत्री के नाम से जाना जाता है।
सुजान सिंह वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बीमार होने के चलते बिस्तर पर थे। वे बिल्कुल भी घर में बाहर भी नहीं निकल पाते थे। बावजूद इसके हलके की जनता ने उन्हें विधायक बनाया। फतेहपुर के विकास के सुजान सिंह पठानिया का बेहद अहम योगदान रहा है।
सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वह 7 बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे। वह स्नातक थे और NAFRC (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।
पठानिया ने अपनी जिंदगी में 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 7 बार जीते, 4 बार हार हुई थी। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह 7वीं बार विधायक बने थे। सुजान सिंह पठानिया 1977, 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

Leave A Reply